✍️चम्पावत जिले में हरेला महोत्सव पर महा वृक्षारोपण अभियान, 70 हजार पौधरोपण का लक्ष्य; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 👉

✍️चम्पावत जिले में हरेला महोत्सव पर महा वृक्षारोपण अभियान, 70 हजार पौधरोपण का लक्ष्य; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK

चम्पावत 👉 हरेला महोत्सव-2026 के अवसर पर जनपद चंपावत में हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए व्यापक स्तर पर महा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वन पंचायत पुनेठी, माणेश्वर महादेव मंदिर, ताराचौड़ सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वन विभाग, आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी, SARRA, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर निकायों समेत अनेक सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में हरेला महोत्सव के तहत लगभग 70 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग ने सबसे अधिक पौधरोपण किया, जबकि अन्य विभागों और नगर निकायों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं माणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी ने लगभग 200 पौधों का रोपण किया तथा SARRA परियोजना के अंतर्गत ताराचौड़ क्षेत्र में 300 पौधे लगाए गए। बांस, पांगर, पदम, उतीस, फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधों का रोपण कर जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा जनआंदोलन है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ उत्तराखंड की मजबूत नींव तैयार करना है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!