✍️मुनस्यारी स्वास्थ्य पखवाड़ा: दूसरे दिन 517 मरीजों ने उठाया लाभ, 31 ने अपनाई नसबंदी सेवा👉

✍️मुनस्यारी स्वास्थ्य पखवाड़ा: दूसरे दिन 517 मरीजों ने उठाया लाभ, 31 ने अपनाई नसबंदी सेवा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पिथौरागढ़ UK
मुनस्यारी 👉 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य पखवाड़े के दूसरे दिन 517 मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार का लाभ उठाया। वहीं परिवार नियोजन को बढ़ावा देते हुए 31 लाभार्थियों ने स्थायी नसबंदी सेवा अपनाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल के निर्देशन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। 105 लोगों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग, सात महिलाओं की स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जांच, 20 लोगों की मुख कैंसर जांच, 85 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 29 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इसके साथ ही 16 नए निक्षय मित्र भी बनाए गए।
शिविर के दौरान छह ईसीजी, 65 एक्स-रे और 21 रक्त जांच की गईं। तीन बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया, जबकि 54 बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। इसके अलावा 55 आभा आईडी, 33 आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा पांच दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य पखवाड़े का उद्देश्य सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन दिवसीय स्वास्थ्य पखवाड़ा 24 जुलाई तक जारी रहेगा। अंतिम दिन गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच सहित अन्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग ने लोगों से शिविर में पहुंचकर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!