Time 24×7Tak
चम्पावत UK
चम्पावत👉 बनबसा चम्पावत पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ और अपने परिजनों से बिछड़ी एक नेपाली महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उसे सकुशल उसके परिवार से मिलवा दिया।
पुलिस के अनुसार महिला भटकती हुई मिली थी। AHTU टीम ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर आवश्यक देखभाल की और सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की। इसके बाद एक स्वयंसेवी संस्था (NGO) के सहयोग से महिला की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
चम्पावत पुलिस ने इस मानवीय कार्य के माध्यम से समाज से अपील की है कि यदि कहीं कोई असहाय, मानसिक रूप से अस्वस्थ या अपने परिवार से बिछड़ा व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल डायल 112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आमजन की एक छोटी-सी सूचना किसी बिछड़े व्यक्ति को उसके अपनों से मिलाने का माध्यम बन सकती है।










