✍️रुद्रपुर में धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, भारत-नेपाल के 300 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा👉

✍️रुद्रपुर में धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, भारत-नेपाल के 300 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

रुद्रपुर UK 
रुद्रपुर 👉 मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में गुरुवार से चार दिवसीय प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। 23 से 26 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के करीब 300 शतरंज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भारत और नेपाल के खिलाड़ियों की सहभागिता को जनपद के लिए गौरव की बात बताते हुए देवभूमि शतरंज एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन को तत्काल अवगत कराने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राहुल सिंह बोहरा और कुणाल सिंह नेगी को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शास्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
देवभूमि शतरंज एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में खेल विभाग के अधिकारी, शतरंज संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!