✍️खटीमा वन रेंज के अंतर्गत आवादी क्षेत्र में मृत अवस्था में मिला नर हाथी का शव 👉

✍️खटीमा वन रेंज के अंतर्गत आवादी क्षेत्र में मृत अवस्था में मिला नर हाथी का शव 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा 👉खबर तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के खटीमा उप प्रभागीय वन क्षेत्र खटीमा रेंज के अंतर्गत से है जहां शारदा नहर किनारे आबादी क्षेत्र के समीप एक नर हाथी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया आपको बता दें की आज प्रातः काल वन विभाग को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई की एक हाथी शारदा नहर के किनारे वन क्षेत्र में मृत पड़ा हुआ है मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों द्वारा देखा गया तो हाथी मृत्यु पड़ा था जिसके लिए वन विभाग द्वारा डॉक्टर का पैनल बुलाकर पोस्टमार्टम किया गया तत्पश्चात हाथी को जमीन में दफना दिया गया तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी प्रभागीय वन अधिकारी(DFO) द्वारा मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की आज प्रातः काल हमको सूचना मिली की एक हाथी शारदा नहर किनारे वन क्षेत्र में मृत पड़ा हुआ है सूचना के उपरांत हमारे विभागीय कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर देखा तो हाथी मृत्यु अवस्था में पाया गया उसके उपरांत हमारे द्वारा डॉक्टरों का पैनल बुलाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया व उसके शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं मृत हाथी के दांतों को हमारे द्वारा सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया गया है आगे अभी जांच चल रही है अगर इस मे कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा यह हमारे वन्य जीव में प्रथम श्रेणी का जानवर है जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!