✍️टनकपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगा रहे हैं क्या ग्रहण,आखिर मामला है क्या पड़े पूरी खबर👉

✍️टनकपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगा रहे हैं क्या ग्रहण,आखिर मामला है क्या पड़े पूरी खबर👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

टनकपुर UK

टनकपुर 👉खबर चंपावत जिले के टनकपुर नगर पालिका के अंतर्गत से है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लगातार चंपावत जिले में विकास की लहर चला रहे हैं वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी टनकपुर ऋषभ उनियाल विकास पर ग्रहण बनकर बैठे हुए हैं,आपको बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-164/2024 के अंतर्गत टनकपुर गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण का कार्य होना था इसके संदर्भ में अधिशासी अधिकारी टनकपुर द्वारा निदेशालय को कार्य का प्रस्ताव बनाकर भेजना था जो आज तक नहीं भेजा गया है निदेशालय द्वारा अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उनके द्वारा स्वयं निदेशालय में दिनांक-19.2.2026 को उपस्थित होकर स्वयं 3 सप्ताह के अंदर प्रस्ताव में संशोधन व आपत्तियों/त्रुटियों का संशोधन कर प्रस्ताव भेजने का स्पष्टीकरण दिया गया था लेकिन तीन माह तक कोई स्पष्टीकरण ना देने के कारण व निदेशालय द्वारा 2 जुलाई 2026 को फिर से स्पष्टीकरण बताओ पत्र जारी कर दिया गया है साथी उस पर यह भी लिखा हुआ है कि आप पर कार्रवाई क्यों ना की जाए इस बात पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है की क्या अधिशासी अधिकारी टनकपुर मुख्यमंत्री की घोषणाओं को बाधित करने में लगे हुए है? वह टनकपुर के विकास में रोड़ा बन रहे हैं?या वह नहीं चाहते की मुख्यमंत्री की घोषणाएं धरातल पर उतरे ? आखिरकार अधिशासी अधिकारी को बार-बार अवगत कराने के पश्चात भी प्रस्ताव निदेशालय को क्यों नहीं भेज रहे हैं इस पर उनकी क्या मंशा हो सकती है? यह एक बड़ा सवाल है की जो अधिशासी अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अनदेखा कर रहे हैं इस पर क्या समझा जाए की अधिशासी अधिकारी अपने आप को मुख्यमंत्री से बढ़ा समझ रहे है जो मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अनदेखा कर रहे हैं वह भी मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र मे, जहां मुख्यमंत्री एक तरफ चंपावत को आदर्श चंपावत जिला बना रहे हैं वह विकास पर विकास कर रहे हैं वहीं उनकी ही विधानसभा में एक ऐसा भी अधिकार है जिसने विकास के रास्ते पर ताला मार रखा है और लगता है खुद कुंभकरण की नीद सो रहा हैं जो की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को ही अनदेखा कर रहा है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!