
Time 24×7Tak
चम्पावत देवीधुरा👉विश्व प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल के दौरान पत्थर लगने से 180 से अधिक लोग घायल हो गए। बग्वाल शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गईं और अलग-अलग स्वास्थ्य शिविरों में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
बग्वाल में शामिल योद्धाओं और श्रद्धालुओं को चोट लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर ही घायलों की जांच की। मामूली चोट वाले लोगों का प्राथमिक उपचार शिविरों में किया गया, जबकि जरूरत के अनुसार अन्य चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए तीन स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें लगातार तैनात रहीं। बग्वाल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के चोटिल होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की तत्परता के चलते घायलों को समय पर उपचार मिल सका।
मां बाराही के आशीर्वाद से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।










