
Time 24×7Tak
पिथौरागढ़ 👉खबर उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले से है जहां भाजपा अनुसूचित मोर्चा पिथौरागढ़ की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा पिथौरागढ़ की परिचयात्मक बैठक जिलाध्यक्ष भोपाल आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी धर्मवीर आर्या (प्रदेश मंत्री, भाजपा अनुसूचित मोर्चा) एवं जिला सह-प्रभारी विजय कुमार (प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा) उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री इंद्र लुंठी,जिला पंचायत सदस्य भावना देवी,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

