✍️लोहाघाट पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खलबली, आदतन अपराधी पर पाबंदी की कार्रवाई,एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश👉

✍️लोहाघाट पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खलबली, आदतन अपराधी पर पाबंदी की कार्रवाई,एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                          लोहाघाट👉आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने एक आदतन अपराधी के विरुद्ध धारा 129(जी) BNSS के तहत पाबंदी की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में भी सख्त संदेश गया है।

पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में चम्पावत पुलिस द्वारा अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोहाघाट पुलिस ने आदतन अपराधी को पाबंद कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि एसपी के नेतृत्व में जिले में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की सख्ती से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!