✍️बनबसा में नशे के खिलाफ SOG की बड़ी कार्रवाई, SSB के साथ संयुक्त अभियान में 25.98 ग्राम स्मैक बरामद👉

✍️बनबसा में नशे के खिलाफ SOG की बड़ी कार्रवाई, SSB के साथ संयुक्त अभियान में 25.98 ग्राम स्मैक बरामद👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत UK                                                         चम्पावत👉 जनपद चम्पावत में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एसओजी चम्पावत और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने बनबसा क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

20 अगस्त को एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान पर थी। कैनाल गेट बनबसा के पास एसएसबी टीम से समन्वय स्थापित कर दोनों टीमों ने पंम्पापुर की ओर जाने वाले कच्चे जंगल मार्ग पर संयुक्त चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान करीब 2:30 बजे बिना नंबर प्लेट की नीले-काले रंग की बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस और एसएसबी टीम को देखकर युवक ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 80 कदम जंगल के भीतर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान सौरभ यादव उर्फ खोक्का (25 वर्ष), निवासी बरेली, हाल निवासी बनबसा के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 25.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में भी स्मैक की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपी के पास से 1,900 रुपये भारतीय मुद्रा, 1,500 नेपाली रुपये तथा बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह स्मैक हरजिन्दर उर्फ लाली निवासी गिधौर, नानकमत्ता से खरीदकर लाया था और टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के साथ नेपाल में इसकी सप्लाई करता था।

एसओजी-एसएसबी की मुस्तैदी बनी कार्रवाई की सफलता की वजह

इस कार्रवाई में एसओजी चम्पावत और सशस्त्र सीमा बल के बीच बेहतर तालमेल, सतर्कता और त्वरित घेराबंदी अहम साबित हुई। जंगल जैसे चुनौतीपूर्ण इलाके में संदिग्ध के भागने के प्रयास के बावजूद दोनों टीमों ने जिस तरह समन्वित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया, वह नशे के खिलाफ अभियान में सुरक्षा एजेंसियों की सजगता को दर्शाता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/29/60 NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना बनबसा लाया गया।

नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस और एसएसबी की यह संयुक्त कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!