✍️टनकपुर की पेयजल परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश👉

✍️टनकपुर की पेयजल परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                              चम्पावत 👉 24 जुलाई। टनकपुर नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति परियोजना का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने वार्ड संख्या-6 में भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जिन स्थानों पर सड़कों की खुदाई की गई है, वहां तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परियोजना की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी।

 

यूयूएसडीए के सहायक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत प्रस्तावित 60 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन में से अब तक 40 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। इसके अलावा तीन ओवरहेड जलाशयों का निर्माण प्रगति पर है।

 

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित पांच नलकूपों में से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि चौथे नलकूप में बोरिंग का कार्य अंतिम चरण में है। पाइपलाइन बिछाने से जिन स्थानों पर सड़कें प्रभावित हुई हैं, वहां मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर नगरवासियों को शीघ्र बेहतर, स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या सहित यूयूएसडीए एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!