Time 24×7Tak
खटीमा 👉खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, वर्षा काल से पहले खटीमा में चल रहे नदी और नालों की सफाई का मुख्य अभियंता संजय शुक्ल हल्द्वानी के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
तथा मानसून से पूर्व होने वाले बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया, मुख्य अभियंता के द्वारा मुख्य रूप से
प्रतापपुर, नौसर ,भगचुरी ,गांधीनगर में चल रहे परवीन नदी तथा नगरा तराई के खिलाडिय़ा नाले और खटीमा के गोरखा नाले का निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियंता के द्वारा नालों तथा नदियों के सफाई कार्य को मानसून से पूर्व शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई खंड सितारगंज के अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी अपर सहायक अभियंता यशपाल सिंह व हेमंत गंगवार उपस्थित रहे










