✍️बनबसा में बाल श्रम उन्मूलन अभियान 4.0 के तहत सघन चेकिंग, कहीं नहीं मिला बाल श्रमिक👉

✍️बनबसा में बाल श्रम उन्मूलन अभियान 4.0 के तहत सघन चेकिंग, कहीं नहीं मिला बाल श्रमिक👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

बनबसा UK 
बनबसा👉 जनपद चम्पावत में बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बनबसा कैनाल क्षेत्र में ‘बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान 4.0’ के तहत सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की संयुक्त टीम ने होटलों, ढाबों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
जिला श्रम अधिकारी देवेश पांडे ने बताया कि अभियान श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस की एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) तथा चाइल्ड हेल्पलाइन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का गहन सर्वेक्षण किया, जिसमें राहत की बात यह रही कि कहीं भी कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं मिला।
अभियान के दौरान व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) कानून की जानकारी देते हुए बच्चों को काम पर न रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सभी प्रतिष्ठान स्वामियों से भविष्य में किसी भी बाल श्रमिक को रोजगार न देने संबंधी शपथ-पत्र भी भरवाए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!