✍️खटीमा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में थारू समाज के लगभग 100 लोगों ने किया हिंदू धर्म में पुनः वापसी 👉

✍️खटीमा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में थारू समाज के लगभग 100 लोगों ने किया हिंदू धर्म में पुनः वापसी 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा के नौगवानाथ में रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों के अनुसार, लगभग 10 वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपनाने वाले थारू समुदाय के 100 से अधिक लोगों ने हवन-पूजन और वैदिक विधि-विधान के साथ पुनः हिंदू धर्म में प्रवेश किया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को रक्षा सूत्र बांधा गया, तिलक लगाया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सनातन परंपराओं के अनुरूप पूजा-पाठ एवं सामाजिक रीति-रिवाजों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
आयोजकों ने बताया की धर्म में वापसी का यह कार्यक्रम संबंधित परिवारों की स्वेच्छा से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता से जुड़ा प्रयास बताया।
इस अवसर पर प्रांत संयोजक पूरन चंद्र जोशी, तराई विकास संघ जिला अध्यक्ष गोपाल बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन धामी, ग्राम प्रधान माया देवी, जगदीश चंद, विभाग मंत्री पीयूष शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख भरत चंद, वरिष्ठ भाजपा नेता रंनदीप पोखरिया, हरि नारायण अग्रवाल,सी के बिष्ट, प्रदीप ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!