✍️खटीमा नानकमत्ता में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर भाजपा में शामिल👉

✍️खटीमा नानकमत्ता में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर भाजपा में शामिल👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा👉  विधानसभा चुनाव से पहले खटीमा नानकमत्ता की राजनीति में दल-बदल का दौर तेज हो गया है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन अरोड़ा ने कांग्रेस दामन थामा तो वहीं दूसरी तरफ ,कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने अपने पति एवं कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई भाजपा की सदस्यता, सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट भी की।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि रेखा सोनकर और उनके पति पूर्व में विभिन्न चुनाव जीत चुके हैं तथा क्षेत्र में उनका अच्छा जनसंपर्क है। ऐसे में उनके समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलने की संभावना है।
राजनीतिक हलकों में रेखा सोनकर के भाजपा में शामिल होने को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका और जनाधार को देखते हुए इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा के लिए लाभकारी माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि रेखा सोनकर और उनके पति पूर्व में विभिन्न चुनाव जीत चुके हैं तथा क्षेत्र में उनका अच्छा जनसंपर्क है। ऐसे में उनके समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलने की संभावना है।
वहीं, राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले यह घटनाक्रम एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!