✍️स्वाला डेंजर जोन का सुधारीकरण पूरा, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर अब 24 घंटे चलेगा यातायात👉

✍️स्वाला डेंजर जोन का सुधारीकरण पूरा, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर अब 24 घंटे चलेगा यातायात👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK 

चम्पावत 👉  टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑल वेदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से दुर्घटनाओं और यातायात बाधित होने का कारण बने स्वाला डेंजर जोन का सुधारीकरण कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही अब इस मार्ग पर 24 घंटे निर्बाध यातायात संचालित हो सकेगा और रात में वाहनों की आवाजाही पर लगने वाला प्रतिबंध भी समाप्त हो जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था ने पिछले एक वर्ष से इस परियोजना की लगातार निगरानी करते हुए चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच कार्य पूरा किया। बरसात के दौरान भूस्खलन के कारण यह क्षेत्र हर वर्ष कई दिनों तक बंद रहता था, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद अब निर्माण संबंधी कोई अवरोध शेष नहीं है। इससे सीमांत जनपदों की आवाजाही, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में ऑल वेदर रोड परियोजना शुरू होने के बाद क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था में काफी सुधार हुआ, लेकिन स्वाला डेंजर जोन सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था। इसके सुधारीकरण के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!