✍️हरेला पखवाड़े पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित अभियान, गीता धामी के निर्देशन में हुआ वृक्षारोपण👉

✍️हरेला पखवाड़े पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित अभियान, गीता धामी के निर्देशन में हुआ वृक्षारोपण👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK
खटीमा👉 हरेला पखवाड़े के तहत खटीमा के ग्राम खेलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए और पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनोज शाही ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया तथा इस पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन और उसकी ट्रस्टी गीता धामी की सराहना की।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से पहुंचे डॉ. अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरेला जैसे पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सनकेशी, इंदु देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हिर्दयानंद, रामायण राम, श्रीकांत, महेश जोशी, शंकर दत्त जोशी, रामदरस, राजू, सतीश, दयानंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!