✍️ प्रेस क्लब खटीमा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने हरिनारायण अग्रवाल ,खड़क सिंह गैड़ा को सौंपी गई संरक्षक की जिम्मेदारी👉

✍️ प्रेस क्लब खटीमा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने हरिनारायण अग्रवाल ,खड़क सिंह गैड़ा को सौंपी गई संरक्षक की जिम्मेदारी👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK                                                  खटीमा👉ब्लॉक सभागार में शनिवार को पत्रकारों की बैठक में प्रेस क्लब के गठन, पत्रकारों की समस्याओं, आपसी एकजुटता और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण अग्रवाल को छह माह के लिए प्रेस क्लब खटीमा का कार्यवाहक अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार खड़क सिंह गैड़ा को संरक्षक मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष का पत्रकारों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। अग्रवाल ने जिम्मेदारी के लिए सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि पत्रकार हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट रहकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को मजबूत करने का आह्वान किया।

अग्रवाल ने कहा कि खटीमा में प्रेस क्लब भवन के निर्माण की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। संरक्षक खड़क सिंह गैड़ा ने अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब को मजबूती मिलेगी और भवन निर्माण की दिशा में भी प्रयास तेज होंगे।

बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार गोरख नाथ ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंदीप सिंह पोखरिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र राणा, भाजपा नगर अध्यक्ष जीवन धामी सहित अन्य लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विजय गुप्ता, राजू मिताड़ी, अनीस अहमद, दीपक फुलेरा, सुरेंद्र गुप्ता, विनीत राणा, इश्तियाक अंसारी, मुस्तकीम मलिक, नवीन जोशी, गगन सिंह, महेश चंद पतरु, नीरज कश्यप, सुंदर बहादुर, सुनील सैनी, सूरज गुसाईं, वैभव गुप्ता, डॉ. उत्तम कुमार, अरविंद कुमार, सपन रॉय सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!