
Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK खटीमा👉नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से सूचना विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
इधर, गिरिजा शंकर जोशी के निधन की सूचना से खटीमा के पत्रकारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों ने एकत्र होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों ने उनके निधन को पत्रकारिता एवं सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया इस दौरान
खटीमा प्लेस क्लब अध्यक्ष हरि नारायण अग्रवाल,संरक्षक खड़क सिंह गैड़ा,दीपक फुलेरा,मुस्तकीम मलिक, नीरज कश्यप, गोरख नाथ, सूरज गुसाई,इश्तियाक अंसारी, सुनील सैनी, डॉ उत्तम कुमार, अरविंद कुमार, सुन्दर बहादुर, वैभव गुप्ता इत्यादि पत्रकार मौजूद रहे










