✍️836 दिनों में 18,554 किमी पैदल चलकर लौटे चंदू कार्की, बेरीनाग में हुआ भव्य सम्मान👉

✍️836 दिनों में 18,554 किमी पैदल चलकर लौटे चंदू कार्की, बेरीनाग में हुआ भव्य सम्मान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7tak

पिथौरागढ़ UK
बेरीनाग👉 पिथौरागढ़ जिले की बेरीनाग तहसील के मानीखेत गांव निवासी 23 वर्षीय युवा चंदू कार्की ने 836 दिनों में 18,554 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यात्रा पूर्ण कर बेरीनाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू के नेतृत्व में फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
चंदू कार्की ने अपनी यात्रा के दौरान चारधाम की पदयात्रा, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हरिद्वार से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ तक कांवड़ यात्रा तथा हरिद्वार से उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर तक कांवड़ पदयात्रा जैसी कठिन धार्मिक यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी कीं। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है।
सम्मान समारोह में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा कि चंदू कार्की ने अपने साहस, संकल्प और अनुशासन से युवाओं के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि चंदू को राज्य स्तर पर सम्मानित कर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया जाए।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत ने कहा कि चंदू की उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के युवाओं में नया उत्साह भरने वाली है। उन्होंने भी राज्य सरकार से उनके सम्मान की मांग की।
इस अवसर पर चंदू कार्की ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना नहीं था, बल्कि भारत की विविध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और आम लोगों के जीवन को करीब से समझना और उसे दुनिया तक पहुंचाना था। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने सपनों को पूरा करने और देश को करीब से जानने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वह अपने यात्रा अनुभव सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं और भविष्य में भी उनकी पदयात्रा जारी रहेगी।
सम्मान समारोह में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशा भौंसोड़ा, जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह बोरा, आशीष कुमार, सुनीता टम्टा, लीला देवी, पूर्व प्रधान हेम कुमार, प्रकाश नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!