
Time 24×7Tak खटीमा UK खटीमा 👉 लोकपर्व हरेला के अवसर पर खटीमा के दियूरी स्थित दरियानाथ सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता धामी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और बड़ी संख्या में लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रीता कफलिया ने कहा की पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। भागीरथ सिंह राणा ने कहा की सेवा संकल्प फाउंडेशन समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार जनहित के कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान प्रकृति संरक्षण के प्रति सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास है।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमर सिंह राणा, हरिकृष्ण राणा, शशांक वर्मा, चरण सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुंडेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।










