Time 24×7Tak चम्पावतUK चम्पावत 👉 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान-2026 को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं।
जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने तथा त्रुटियों के सुधार में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन तथा अन्य दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 11 सितम्बर तक किया जाएगा, जबकि 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
बैठक में बताया गया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची बीएलओ, तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। पात्र नागरिक निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से बीएलओ के पास अथवा ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। वहीं, किसी मतदाता की मृत्यु, स्थान परिवर्तन अथवा नाम, पता एवं अन्य विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में संशोधन या विलोपन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में दर्ज विसंगतियों और एएसडी (सूची का भी परीक्षण करेंगे।










