✍️उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में नगर पंचायत बनबसा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया👉

✍️उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में नगर पंचायत बनबसा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

बनबसा UK

बनबसा👉 खबर चंपावत जिले के सीमांत नगर पंचायत बनबसा के अंतर्गत से है जहां हरेला पर्व के अवसर पर नगर पंचायत बनबसा के द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हर प्रिया जोशी दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया गया एवं अन्य अतिथियों द्वारा भी इस कार्य में सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य मंत्री हरिप्रिया जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी,दीपक चन्द्र बुढ़लाकोटी अधिशासी अधिकारी ,पंकज चौड़ाकोटी,नीतू पन्त ,योगेश बेलवाल, भूपेन्द्र तिवारी,जगदीश चन्द्र जोशी, प्रकाश चन्द एवं सभासद अर्जुन सिंह,दीपा देवी,कमल गुप्ता मनोज कुमार,पूजा आर्या,लक्ष्मी कश्यप,काजल रत्नाकर अन्य महिलाओं एवं पुरुषों ने नगर पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित रहे लोगों द्वारा पौधों की नियमित देखभाल करने के संकल्प के साथ किया गया।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!