✍️दूरस्थ गांव कोटा में लगा नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 147 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण👉

✍️दूरस्थ गांव कोटा में लगा नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 147 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत UK                                                           चम्पावत, 👉 24 जुलाई। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा दूरस्थ ग्राम कोटा (ग्राम सभा रमक, विकासखंड पाटी) में एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन राजकीय पशु चिकित्सालय सचल चंपावत एवं पशु चिकित्सालय चौड़ामेहता के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को उनके गांव में ही बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में 26 पशुपालकों के लगभग 147 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

इस दौरान पशुपालकों को वर्षा ऋतु में पशुओं में फैलने वाली संभावित बीमारियों, उनके बचाव के उपायों तथा वैज्ञानिक पशुपालन और उचित पशु प्रबंधन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में सचल पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी चौड़ामेहता, सचल पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी सहित विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग ने कहा कि भविष्य में भी दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित कर पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!