Time 24×7Tak पिथौरागढ़ से संवाददाता की खास खबर
पिथौरागढ़ UK बेरीनाग👉कोतवाली बेरीनाग में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार में जाम की समस्या, तेज रफ्तार बाइकर्स पर कार्रवाई, उडियारी बैंड-थल मोटर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई तथा राईआगर-कोटमन्या मार्ग पर सड़क सुरक्षा उपायों की मांग उठाई।
प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार ने कहा कि साइबर अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
उन्होंने बिना लाइसेंस भांग की खेती करने वालों, अवैध खनन और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने का आग्रह किया।
थाना दिवस में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, महासचिव अमित सस्ते, दीपक कालाकोटी, मनोज शाह, मनीष पंत, अशोक पंत, मोहित, मनजीत सिंह, हरीश सिंह, एलआईयू प्रभारी विश्वराज, राकेश मेहरा, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, नरेंद्र मेहता सहित अनेक व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।










