✍️प्रो. डॉ. सुनील कटियार ने संभाला प्रभारी प्राचार्य का जिम्मा👉

✍️प्रो. डॉ. सुनील कटियार ने संभाला प्रभारी प्राचार्य का जिम्मा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK                                                  खटीमा 👉हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में वनस्पति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार ने शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्य के साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं आहरण-वितरण अधिकारी (डीडीओ) का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रो. डॉ. कटियार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रहित, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। साथ ही महाविद्यालय में पारदर्शी, जवाबदेह और समन्वित प्रशासन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति के लिए शिक्षक एवं कर्मचारी मिलकर टीम भावना से कार्य करेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक, अनुशासित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रो. डॉ. कटियार को उच्च शिक्षा, शिक्षण, शोध और महाविद्यालय प्रशासन का लंबा अनुभव है। उनके प्रभारी प्राचार्य बनने से महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!