✍️जिला प्रशासन ने टनकपुर अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को तहसीलदार पिंकी आर्या के नेतृत्व मे पहुंचाई राहत सामग्री👉

✍️जिला प्रशासन ने टनकपुर अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को तहसीलदार पिंकी आर्या के नेतृत्व मे पहुंचाई राहत सामग्री👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK

चम्पावत 👉 टनकपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित राहत कार्य किए गए। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्या के नेतृत्व में नगर पालिका एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से पीड़ित परिवारों एवं व्यापारियों को राहत सामग्री वितरित की गई।तहसीलदार पिंकी आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निकांड से प्रभावित 6 व्यापारियों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, कंबल, चादर, मेडिकल किट सहित दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा की जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है तथा जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, सभासद दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!