Time 24×7Tak
खटीमा UK खटीमा👉 ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सुजिया महोलिया से एक महिला को 75 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से तीन प्लास्टिक के थैलों में रखे 225 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सुजिया महोलिया में दबिश दी। इस दौरान पुष्पा देवी (45) पत्नी स्व. देव सिंह, निवासी ग्राम सुजिया महोलिया, थाना खटीमा को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की मात्रा करीब 75 लीटर बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक किशोर पंत, कांस्टेबल राजेंद्र बोरा, महिला कांस्टेबल विद्या रानी और होमगार्ड सूरज चंद शामिल रहे।










