✍️भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर मंथन, देहरादून में 14वीं JWG बैठक शुरू👉

✍️भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर मंथन, देहरादून में 14वीं JWG बैठक शुरू👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

देहरादून UK                                                         देहरादून👉 भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देहरादून में दो दिवसीय 14वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) बैठक गुरुवार से शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त को आयोजित हो रही इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधि सीमा सुरक्षा, आधारभूत ढांचे के विकास तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर रहे हैं।

बैठक में सीमा क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और दोनों देशों के बीच समन्वय को और प्रभावी करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों पक्षों के बीच विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की कमान नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले संभाल रहे हैं।

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों के मद्देनजर यह बैठक सीमा प्रबंधन और आपसी सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में होने वाली चर्चाओं से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही दोनों देशों के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!