✍️बनबसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.77 ग्राम स्मैक के साथ बनबसा का सबसे बड़ा ड्रग माफिया हुआ गिरफ्तार नशे के खिलाफ एसपी रेखा यादव की मुहिम को मिल रही मजबूती, ड्रग फ्री चम्पावत की दिशा में पुलिस की लगातार कार्रवाई👉

✍️बनबसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.77 ग्राम स्मैक के साथ बनबसा का सबसे बड़ा ड्रग माफिया हुआ गिरफ्तार नशे के खिलाफ एसपी रेखा यादव की मुहिम को मिल रही मजबूती, ड्रग फ्री चम्पावत की दिशा में पुलिस की लगातार कार्रवाई👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                                बनबसा 👉 ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बनबसा क्षेत्र में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को लेकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान का असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। पुलिस की सक्रियता और सतर्क निगरानी के चलते नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस का यह अभियान युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जिले को नशामुक्त चम्पावत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नशे से संबंधित सूचना के लिए 1933 और आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!