✍️विद्यावाहिनी कार्यक्रम से चम्पावत के दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों को मिली स्कूल बस सुविधा👉

✍️विद्यावाहिनी कार्यक्रम से चम्पावत के दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों को मिली स्कूल बस सुविधा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

आदर्श चम्पावत’ विजन के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल, अब सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से विद्यालय पहुंच सकेंगे विद्यार्थी

Time 24×7Tak

चम्पावत UK 
चम्पावत, 27 जुलाई👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आदर्श चम्पावत” विजन के तहत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए विद्यावाहिनी कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल और खनन न्यास निधि के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए सुरक्षित वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम के तहत सल्ली-सायली क्षेत्र से जीआईसी धौन के लिए एक बस, बिरगुल व गोली क्षेत्र से जीआईसी भिंगराड़ा के लिए दो वाहन, डूंगरालेटी व जमरसौ से जीआईसी मडलक के लिए दो वाहन, नौलापानी से जीआईसी अमोड़ी के लिए एक वाहन तथा बुडम व सुकनी क्षेत्र से जीआईसी तालियाबांज के लिए दो वाहनों को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि अब तक बच्चों को कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ता था, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई परिवहन व्यवस्था से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, ड्रॉपआउट में कमी आएगी और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा दूरी या परिवहन की समस्या के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!