✍️मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश👉

✍️मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK                                                      खटीमा👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने खटीमा के उदयमान मेडल प्राप्त खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनके साथ संवाद कर खेल क्षेत्र में उनके अनुभवों एवं उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर, गंभीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!