✍️नशे के सौदागरों और मानव तस्करों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा,एसपी रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों और वाहनों की गहन जांच 👉

✍️नशे के सौदागरों और मानव तस्करों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा,एसपी रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों और वाहनों की गहन जांच 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत UK                                                          चम्पावत👉नशे के अवैध कारोबार और मानव तस्करी के खिलाफ चम्पावत पुलिस ने अपनी निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपदभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई। एसपी के सख्त रुख के चलते पुलिस की सक्रियता से नशे के कारोबार और तस्करी से जुड़े तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न प्रवेश मार्गों, चेकिंग प्वाइंट, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई, वहीं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों का सत्यापन भी किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और नशे से जुड़े अपराधों को लेकर विशेष सतर्कता बरती।

मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर भी पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस टीमों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति का असर लगातार देखने को मिल रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस का चेकिंग एवं निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चम्पावत पुलिस का संदेश—

नशे पर प्रहार, तस्करी पर वार और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई।

 

“नशामुक्त चम्पावत—सुरक्षित चम्पावत”


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!