✍️खटीमा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नव-नामित सभासदों और कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं का भव्य स्वागत👉

✍️खटीमा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नव-नामित सभासदों और कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं का भव्य स्वागत👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK
खटीमा (ऊधम सिंह नगर)👉 भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को खटीमा ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में नगर पालिका खटीमा के नव-नामित सभासदों तथा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह में नगर पालिका खटीमा के नव-नामित सभासद नीरू गुप्ता, संगीता राणा, इंदिरा चंद और कश्यप मोटवानी का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य राजू सोनकर का भी पार्टी में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नए साथियों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि भाजपा परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से खटीमा के विकास को और बल मिलेगा।
वहीं रेखा सोनकर ने कहा कि खटीमा में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या,दर्जा मंत्री मोहनी पोखरिया,गंभीर सिंह धामी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणा,वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन धामी,रंनदीप पोखरिया,अमित पांडे, पूरन चंद्र जोशी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!