✍️कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 2518 लीटर लहन नष्ट👉

✍️कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 2518 लीटर लहन नष्ट👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK                                                      सितारगंज👉अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी खटीमा टीम ने सितारगंज क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अवैध शराब की भट्टियां नष्ट कीं और भारी मात्रा में लहन को मौके पर नष्ट किया।

शनिवार को आबकारी आयुक्त के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में क्षेत्र-02 खटीमा की टीम ने डोडा फॉर्म तिलियापुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नाले पर संचालित दो अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया। टीम ने मौके पर करीब 2400 किलोग्राम लहन नष्ट किया, जबकि आसपास तलाशी के दौरान 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

इसके बाद टीम ने उकरौली, सितारगंज में भी दबिश दी। यहां जंगीरो कौर पत्नी रूप सिंह निवासी उकरौली के कब्जे से एक ड्रम में करीब 13 लीटर तथा 20 पाउचों में करीब 5 लीटर, कुल 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह कार्रवाई क्षेत्र-02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। आबकारी विभाग की सक्रियता से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!