
Time 24×7Tak
बनबसा UK बनबसा👉शारदा नहर में एक बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली। घटना लालकोठी कैंप के सामने की है।
जानकारी के अनुसार चकरपुर निवासी 64 वर्षीय देवेंद्र कुमार ने अचानक शारदा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही SSB की 57वीं वाहिनी की सीमा चौकी लालकोठी में तैनात आरक्षी परमानंद और आरक्षी संदीप रावल मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने बिना देर किए तेज बहाव और गहरे पानी के बीच नहर में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया।
जवानों ने रस्सी की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद बुजुर्ग को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बुजुर्ग की जान बचाने में SSB जवानों की तत्परता और साहस की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।










