✍️नानकमत्ता में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त👉

✍️नानकमत्ता में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK                                                            खटीमा👉अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार को नानकमत्ता क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अवैध शराब भट्टियों को नष्ट कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

26 अगस्त को आबकारी आयुक्त के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देशन में क्षेत्र- 02 खटीमा की टीम ने नानकमत्ता क्षेत्र के कच्ची खमरिया गांव में दबिश दी। इस दौरान नाले के किनारे संचालित की जा रही दो अवैध शराब भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त किया गया।

टीम ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 2000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। इसके अलावा सिसईखेड़ा, नानकमत्ता में एक अन्य कार्रवाई के दौरान पप्पू सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी सिसईखेड़ा नानकमत्ता को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए हैं।

कार्रवाई आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई, जिसमें क्षेत्र- 02 खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ शामिल रहा। विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की इस सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!