
Time 24×7Tak
भारत-नेपाल नई दिल्ली/काठमांडू👉 नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने एक बार फिर अपनी पड़ोसी और मित्र राष्ट्र के प्रति मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। भारत सरकार ने मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के तहत नेपाल को राहत सामग्री और आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां भेजी हैं।
आपदा की इस कठिन घड़ी में भारत की ओर से की गई यह सहायता दोनों देशों के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग की भावना को दर्शाती है। राहत सामग्री और दवाइयों से प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने में नेपाल को महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।
भारत लगातार पड़ोसी देशों के साथ संकट की परिस्थितियों में सहयोग और मानवीय सहायता के लिए तत्पर रहा है। नेपाल को भेजी गई राहत सामग्री इसी प्रतिबद्धता की एक और मिसाल है। भारत के इस मानवीय कदम की नेपाल में सराहना की जा रही है।










