
Time 24×7Tak
टनकपुर UK टनकपुर👉मिलन वाटिका में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित सिंह नायक एवं उनकी टीम की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं बहनों ने पहुंचकर सुमित सिंह नायक और उनकी टीम के सदस्यों की कलाई पर राखी बांधी तथा स्नेह और आशीर्वाद दिया।
राखी बांधने के दौरान बहनों में खासा उत्साह नजर आया। पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर सुमित सिंह नायक ने सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के आयोजन में राजेंद्र सिंह राजू, सनी यादव, विकास आर्य, दीपक पांडे, मिलन समेत टीम के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में दियांशु ,वश, निवेश, संजू, नीतू, सोनी, कोमल, प्रियंका, रिया, अंकिता, कुमकुम और उमा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और विश्वास बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।










