✍️टनकपुर-बनबसा की विकास परियोजनाओं में तेजी, डीएम ने तय की समयसीमा👉 शारदा घाट, रोपवे, ड्रेनेज और इकोलॉजिकल कॉरिडोर समेत प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

✍️टनकपुर-बनबसा की विकास परियोजनाओं में तेजी, डीएम ने तय की समयसीमा👉 शारदा घाट, रोपवे, ड्रेनेज और इकोलॉजिकल कॉरिडोर समेत प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK 
चम्पावत👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में संचालित महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) में समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में शारदा नदी घाट पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान, इकोलॉजिकल कॉरिडोर, रोपवे परियोजना, रंणकोची मंदिर पर्यटन एवं जीर्णोद्धार, बाढ़ सुरक्षा, सड़क और विद्युत परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा के दौरान वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने, सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करने और स्थानीय लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।
नायकखेड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित इकोलॉजिकल कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निजी भूमि अधिग्रहण से जुड़े अभिलेखों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं सिटी ड्रेनेज परियोजना को चरणबद्ध और समानांतर रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की डिजाइन ड्रॉइंग्स पीएमसी से स्वीकृत हो चुकी हैं और निर्माण एजेंसी को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रंणकोची मंदिर पर्यटन एवं जीर्णोद्धार परियोजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक स्थापत्य को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृत डिजाइन के अनुसार उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। आवश्यकता अनुसार दुकानों के स्थानांतरण के लिए संबंधित हितधारकों से सहमति बनाकर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में रोपवे परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में पर्यटन, आधारभूत ढांचे, आपदा प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रजवार, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, एगिस इंडिया कंसल्टिंग कंपनी के टीम लीडर सत्यजीत राय गुप्ता, आर.के. यादव, रोपवे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!