खटीमा UK खटीमा 👉आज खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा खटीमा नगर मंडल के सौजन्य से भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों और राष्ट्रप्रेमी नागरिक शामिल हुए। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे विकासखंड परिसर खटीमा से शुरू हुआ। इसके बाद रैली खटीमा मुख्य चौराहा, राजीव नगर चौक, अमाऊं, भुड़ाई (टिगरी), साईं धर्म कांटा, टिगरी चौराहा होते हुए पुनः खटीमा चौराहा पहुंची। रैली का समापन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस खटीमा में किया गया।रैली के माध्यम से युवाओं ने आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया व क्षेत्रवासि हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए।रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली बाइक रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण देशभक्ति मय हो गया। इस कार्यक्रम मे दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन धामी, प्रकाश चंद्र आर्या, नवीन भट्ट, गोपाल सिंह बोरा, रविंद्र सिंह राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणदीप पोखरिया, एवं अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभा किया।










