Time 24×7Tak
पिथौरागढ़ UK पिथौरागढ़👉 नगर निगम कार्यालय में उत्तराखंड राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित पिथौरागढ़ की गौरवमई मातृशक्ति कलावती देवी एवं प्रसिद्ध ऐंपण कलाकार निशा पुनेठा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत एवं पार्षदगणों ने दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। कलावती देवी ने स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है। वहीं, ऐंपण कलाकार निशा पुनेठा ने उत्तराखंड की पारंपरिक ऐंपण कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल दो महिलाओं का नहीं, बल्कि पूरे पिथौरागढ़ की नारी शक्ति, प्रतिभा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। दोनों की उपलब्धियां जनपद की बेटियों और मातृशक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।इस दौरान पार्षद नवीन वर्मा, भूपेंद्र कठायत , मोहित चौसाली, मयूर नागी, चंद्र प्रकाश, पूजा कुमारी, नेहा पंत एवं आयुष पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










