✍️खटीमा में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस👉

✍️खटीमा में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK                                                            खटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

समारोह में नगर पालिका परिषद के समस्त सम्मानित सभासद गण ,अधिशासी अधिकारी प्रियंका, दर्जा राज्य मंत्री  मोहनी पोखरिया, भाजपा नेता सतीश गोयल, संतोष गौरव, अशोक बत्रा सहित गणमान्य नागरिक एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। राष्ट्रहित, जनसेवा, विकास और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ देश को आगे ले जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी से स्वच्छ, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ।

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!