Time 24×7Tak
टनकपुर UK टनकपुर 👉गांधी मैदान टनकपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार (एडवोकेट) ने समस्त सभासद गणों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने नगर क्षेत्र टनकपुर की विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा पालिका में निर्मित कम्पोस्ट खाद का नगर क्षेत्र की जनता को वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मीडिया क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, जल पुलिस, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, पूर्व सैनिकों, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्कूली बच्चों तथा सभासद गणों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व अध्यक्षा लक्ष्मी पाण्डेय, तुलसी कुंवर, धर्मानन्द पाण्डेय, रोहिताश अग्रवाल, भगवत सरन, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता निशा वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद प्रकाश मौजूद रहे।इसके अलावा सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, श्रीमती वर्षा शर्मा, सख्या बाल्मिकी, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, नामित सभासद रीता कलखुड़िया, निगम गुप्ता, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू, पूर्व सभासद योगेश पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पालिका के बसंत राज चन्द, व०लि० विनोद चन्द्र बिष्ट, व०सहा० हेमंत टण्डन, ले०लि० अजय सजवान, अनुराधा यादव, क०लि० प्रिया बिष्ट, शकुन, हरी दत्त पंत, प्रमोद प्रकाश, प्रकाश नेगी, मनोहर सिंह, राम रतन, राकेश, उर्मिला देवी, कमलेश, विशाल बाबू सहित नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सभी से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।










