Time 24×7Tak
चम्पावत UK चंपावत👉 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड चंपावत में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
ध्वजारोहण के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और भावनाओं से भरा अवसर है। तिरंगे को शान से लहराते देख देशभक्ति और गौरव की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि यह केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के बलिदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिनकी कुर्बानियों के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि देश, समाज और चंपावत क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी। उन्होंने तिरंगे को देश की आन, शान और पहचान बताते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।










