✍️ बनबसा सीमा पर पुलिस का कड़ा पहरा, सघन चेकिंग से मचा हड़कंप👉

✍️ बनबसा सीमा पर पुलिस का कड़ा पहरा, सघन चेकिंग से मचा हड़कंप👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चंपावत UK                                                                  बनबसा 👉 भारत-नेपाल सीमा और बनबसा बैराज क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी चंपावत के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में दिन में तीन बार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कस्टम, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त निगरानी ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया।

अभियान की कमान पुलिस क्षेत्र अधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल ने संभाली। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने बनबसा बैराज से गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। सीओ निहारिका सेमवाल स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती नजर आईं।

वहीं भारत-नेपाल सीमा के बनबसा-बैराज क्षेत्र में भी पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में बनबसा थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा, बहराइच चौकी इंचार्ज नरेश सिंह मेहरा समेत पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती।

दिन में तीन बार हुई सघन चेकिंग से सीमा क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही के मूड में नहीं है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई।

वहीं पुलिस क्षेत्र अधिकारी का कहना है की कस्टम, एसएसबी और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल ने अभियान को और प्रभावी रहेगा। सीमा सुरक्षा सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि सतर्क निगाह, मजबूत समन्वय और जिम्मेदार नेतृत्व से भी सुनिश्चित होती है। बनबसा बैराज पर सीओ निहारिका सेमवाल की सक्रिय निगरानी और नेतृत्व ने पुलिस की इसी मुस्तैदी की तस्वीर पेश की।

 

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!