
Time 24×7Tak
टनकपुर UK टनकपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 17 अगस्त 2026 को कोतवाली टनकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 12.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चम्पावत पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से भी नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
नशे से जुड़ी सूचना 112 अथवा एएनटीएफ हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
चम्पावत पुलिस का संदेश: नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ मिलकर सहयोग करें और उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।










