✍️खटीमा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कच्ची शराब की भट्टियां ध्वस्त ,सरस्वती देवी पत्नी महेश राम, निवासी आलावर्दी,कच्ची शराब से भरी रबर ट्यूब के साथ गिरफ्तार 👉

✍️खटीमा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कच्ची शराब की भट्टियां ध्वस्त ,सरस्वती देवी पत्नी महेश राम, निवासी आलावर्दी,कच्ची शराब से भरी रबर ट्यूब के साथ गिरफ्तार 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK 

1000 किलो लहन नष्ट, 75 लीटर कच्ची शराब बरामद; 20 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

खटीमा। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। आबकारी खटीमा और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आलावर्दी गांव के जंगल में छापेमारी कर नाले के किनारे संचालित दो अवैध शराब की भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। टीम ने मौके से करीब 1000 किलोग्राम लहन नष्ट किया, जबकि तलाशी के दौरान 75 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई।

इसके बाद टीम ने आलावर्दी गांव में भी दबिश दी। यहां सरस्वती देवी पत्नी महेश राम, निवासी आलावर्दी, खटीमा को रबर ट्यूब में करीब 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। कार्रवाई क्षेत्र-02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई, जिसमें खटीमा आबकारी विभाग का समस्त स्टाफ शामिल रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अड्डों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!