✍️सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान👉

✍️सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                               बनबसा (चंपावत)👉 स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग टनकपुर (चंपावत) की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके इस्तेमाल से बचने की अपील की गई।

अभियान के दौरान वाहन पर लगाए गए जागरूकता बैनर के माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने और स्वच्छ पर्यावरण अपनाने का संदेश दिया गया। लोगों से खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैले का प्रयोग करने, प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर स्टील या तांबे की बोतल इस्तेमाल करने तथा प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित करने की अपील की गई।

परिवहन विभाग ने नागरिकों से कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण की आदत अपनाने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों की जिम्मेदारी बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विभाग की ओर से लोगों को संदेश दिया गया कि “आज का प्रयास, कल का बेहतर भविष्य” बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छ पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाना समय की जरूरत है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!