✍️कनालीछीना पीएचसी में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 373 मरीजों की जांच     विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, 55 चेस्ट एक्स-रे, 7 ईसीजी और 18 लैब टेस्ट किए गए👉

✍️कनालीछीना पीएचसी में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 373 मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, 55 चेस्ट एक्स-रे, 7 ईसीजी और 18 लैब टेस्ट किए गए👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

पिथौरागढ़ UK                                                          पिथौरागढ़👉विकासखंड कनालीछीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय स्वास्थ्य पखवाड़े के द्वितीय चरण का शुभारंभ हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल के निर्देशन में आयोजित शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के पहले दिन कुल 373 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 55 मरीजों के चेस्ट एक्स-रे, 7 की ईसीजी तथा 18 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए। वहीं 62 लोगों की गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग की गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में 4 आभा आईडी और 4 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि एक दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार, दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाना और गंभीर एवं जटिल बीमारियों की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!